
UP Polytechnic Counselling Date 2025: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) द्वारा आयोजित की जाने वाली UP Polytechnic Counselling 2025 की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। जिन छात्रों ने JEECUP 2025 की परीक्षा पास की है, वे अब काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से अपने पसंदीदा पॉलिटेक्निक कॉलेज और कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

जैसे कि आप सभी उम्मीदवारों को पता है कि JEECUP (Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh) एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से यूपी के सरकारी, एडेड और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। जिसका प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, फीस, सीट आवंटन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता होना अति आवश्यक है। जिससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आगे इस लेख में विस्तार पूर्वक बताई गई है।
UP Polytechnic Counselling 2025 Important Date
कार्यक्रम | तिथि (संभावित) |
---|---|
JEECUP रिजल्ट जारी | जून 2025 के तीसरे सप्ताह |
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू | जुलाई 2025 का पहला सप्ताह |
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग | जुलाई 2025 |
पहले राउंड की सीट आवंटन | जुलाई 2025 का दूसरा सप्ताह |
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और रिपोर्टिंग | जुलाई 2025 |
दूसरे राउंड की काउंसलिंग | जुलाई के अंत तक |
नोट: सटीक तिथियां JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट (jeecup.admissions.nic.in) पर जारी की जाएंगी।
UP Polytechnic Counselling 2025
आपका नाम उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक में काउंसलिंग के दौरान आता है तो आपको नीचे बताए गए निम्न स्टेप का उपयोग करना होगा-
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:
- उम्मीदवारों को JEECUP काउंसलिंग पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
- चॉइस फिलिंग और लॉकिंग:
- छात्र अपने अनुसार कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं चुन सकते हैं।
- एक बार विकल्प लॉक करने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
- सीट आवंटन (Seat Allotment):
- छात्रों को उनकी रैंक और पसंद के अनुसार कॉलेज आवंटित किया जाएगा।
- आवंटन पत्र डाउनलोड करके समय पर रिपोर्ट करना होगा।
- फीस जमा और दस्तावेज़ सत्यापन:
- आवंटित कॉलेज में जाकर ₹3000 काउंसलिंग शुल्क जमा करना होता है।
- डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन आवश्यक है।
- फाइनल एडमिशन और रिपोर्टिंग:
- सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्र संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करें।
UP Polytechnic Document List for Counselling
उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के दौरान नीचे बताए गए निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है-
- JEECUP 2025 का स्कोर कार्ड
- JEECUP 2025 का एडमिट कार्ड
- हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी (विवरण सत्यापन हेतु)
UP Polytechnic Counselling 2025 की कुछ जरूरी बातें
- काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी।
- उम्मीदवारों को समय पर रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग करनी चाहिए, अन्यथा सीट नहीं मिलेगी।
- अगर पहले राउंड में सीट नहीं मिलती तो अगले राउंड में भाग लें।
- सीट आवंटन के बाद कॉलेज बदलना मुश्किल होता है, इसलिए विकल्प सोच-समझकर चुनें।
UP Polytechnic Counselling 2025 Fee
- ₹3000 (Non-refundable) फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा जमा करनी होगी।
- फीस जमा करने के बाद ही सीट की पुष्टि की जाएगी।