RRB Group D New Exam Pattern 2025: परीक्षा देने से पहले जरूर देखें आरआरबी ग्रुप डी का परीक्षा स्तर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRB Group D New Exam Pattern 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित Group-D परीक्षा भारत की सबसे बड़ी सरकारी भर्तियों में से एक है। हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं क्योंकि यह 10वीं/ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर होता है। यदि आप भी RRB Group D 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसके एग्जाम पैटर्न (Exam Pattern) और सेलेक्शन प्रोसेस की पूरी समझ होना अति आवश्यक है।

आज आप सभी अभ्यर्थियों को इस लेख के माध्यम से RRB Group D New Exam Pattern 2025 के बारे में विस्तृत और आसान भाषा में विवरण विवरण देंगे। जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके। ऐसे में आप सभी अभ्यर्थी इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।

RRB Group D New Exam Pattern 2025

CBT परीक्षा RRB Group D का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इसमें कुल 4 विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन होती है और इसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार (MCQ) प्रश्न होते हैं।

कुल प्रश्न एवं अंक

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय: 90 मिनट
  • PWD उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलता है।
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक (गलत उत्तर पर)

विषयवार प्रश्नों का वितरण

विषयप्रश्नअंक
सामान्य विज्ञान (General Science)2525
गणित (Mathematics)2525
जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग3030
सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स2020
कुल100100

CBT विषयों का विस्तृत सिलेबस (Subject-wise Syllabus)

1. गणित (Mathematics)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
इसे भी पढ़े :  Railway Group D Exam Date 2025: एक करोड़ से भी अधिक उम्मीदवारों की परीक्षाएं इस दिन से होगी शुरू, तुरंत देख ताजा अपडेट

गणित में 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं। महत्वपूर्ण टॉपिक्स:

  • संख्या पद्धति
  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • समय और कार्य
  • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • पाइप और सिस्टर्न
  • औसत
  • समय, दूरी और गति
  • बीजगणित
  • त्रिकोणमिति के मूल प्रश्न
  • ज्यामिति के बेसिक प्रश्न

गणित में तेज़ी और सटीकता बहुत महत्वपूर्ण होती है।

2. सामान्य विज्ञान (General Science)

यह सेक्शन 10वीं कक्षा स्तर के भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology) से होता है।

मुख्य टॉपिक्स:

  • बल, गति, ऊर्जा
  • ध्वनि, प्रकाश
  • रासायनिक अभिक्रिया
  • धातु/अधातु
  • मानव शरीर
  • कोशिका
  • पर्यावरण
  • पौधे एवं जानवर
  • वैज्ञानिक उपकरण

यह भाग स्कोरिंग माना जाता है, इसलिए बेसिक NCERT स्तर की तैयारी पर्याप्त रहती है

3. जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग

यह सेक्शन मानसिक क्षमता जाँचने के लिए होता है।

महत्वपूर्ण टॉपिक्स:

  • एनालॉजी
  • सीरीज (Alphabetical & Numerical)
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • कैलेंडर
  • दिशा ज्ञान
  • ब्लड रिलेशन
  • वेंन डायग्राम
  • सिलोज़िज्म
  • डाटा इंटरप्रिटेशन
  • घड़ी
  • Figure Series

यहाँ तेज़ी और अभ्यास सबसे बड़ी कुंजी है।

4. सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स (GK & Current Affairs)

यह सेक्शन छात्र की जागरूकता को परखता है।

मुख्य टॉपिक्स:

  • भारत का इतिहास
  • भारतीय संविधान
  • भूगोल
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • खेल
  • पुरस्कार और सम्मान
  • प्रमुख सरकारी योजनाएँ
  • करेंट अफेयर्स (पिछले 6–12 महीने)

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) – पुरुष एवं महिला नियम

CBT पास करने वाले उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाता है। यह केवल योग्यता आधारित होता है (Qualifying Nature)। यहाँ केवल पास/फेल होता है।

पुरुष उम्मीदवार

  • 35 किग्रा भार उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर दूर ले जाना
  • 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड के अंदर

महिला उम्मीदवार

  • 20 किग्रा भार उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर दूर ले जाना
  • 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड के अंदर
इसे भी पढ़े :  UP Polytechnic Admit Card 2025 Download: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड हुआ घोषित, इस तरह से कर सकेंगे डाउनलोड

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

PET पास करने वाले उम्मीदवारों को DV के लिए बुलाया जाता है। इसमें निम्न दस्तावेज़ों की जांच होती है:

  • 10वीं / ITI प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC)
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

मेडिकल टेस्ट

रेलवे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल परीक्षा काफी सख्त होती है। उम्मीदवार को A-3, B-1 या B-2 मेडिकल फिटनेस कैटेगरी में आना चाहिए (पोस्ट के अनुसार)। RRB Group D Exam Pattern 2025 को समझने से आपकी तैयारी सही दिशा में चलेगी। यह परीक्षा गणित, रीजनिंग, विज्ञान और सामान्य ज्ञान के संतुलित मिश्रण पर आधारित है। यदि आप प्रतिदिन अभ्यास करते हैं और NCERT आधारित तैयारी रखते हैं, तो Group D में चयन पाना मुश्किल नहीं है।

Leave a Comment