Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) हर वर्ष बोर्ड परीक्षा से पहले डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को अपने एडमिट कार्ड में मौजूद सभी विवरणों की जाँच करने और गलती होने पर उसे समय रहते सही करवाने का अवसर मिल सके। यह प्रक्रिया 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होती है। Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2026 का मुख्य उद्देश्य है—अंतिम एडमिट कार्ड में गलतियों की संभावना को कम करना और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु बनाना है।
What is Dummy Admit Card 2026
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 असली एडमिट कार्ड का प्रारूप होता है, जिसमें विद्यार्थियों की व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा संबंधी विवरण शामिल होते हैं।
- विद्यार्थी का नाम
- माता-पिता का नाम
- जन्मतिथि
- विष संयोजन
- फोटो
- सिग्नेचर
- विद्यालय की जानकारी।
सहित बहुत सारी जानकारियां शामिल होती हैं इनमें कोई त्रुटि रहती है, तो विद्यार्थी विद्यालय द्वारा संशोधन या सुधार करवा सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं डमी एडमिट कार्ड कब जारी होता है?
जैसे कि आप सभी विद्यार्थियों को पता है कि बिहार बोर्ड हर वर्ष अक्टूबर-नवंबर के आसपास डमी एडमिट कार्ड जारी करता है। यह बोर्ड द्वारा निर्धारित वेबसाइट पर उपलब्ध रहता है और विद्यार्थिअपने यूज़र आईडी, पंजीकरण संख्या या स्कूल कोड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह कार्ड आमतौर पर कुछ सप्ताह तक उपलब्ध रहता है, ताकि सभी विद्यार्थी इसे समय पर डाउनलोड कर सकें।
बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड क्यों जारी किया जाता है?
जैसे कि सभी विद्यार्थियों को पता है कि अक्सर परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्र या विद्यालय से किसी न किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, जैसे—
- नाम की वर्तनी में गलती
- जन्मतिथि गलत दर्ज हो जाना
- फोटो या सिग्नेचर स्पष्ट न होना
- विषय का चयन गलत होना
- श्रेणी या लिंग से जुड़ी त्रुटि
यदि इन्हें समय पर ठीक न किया जाए, तो परीक्षा में समस्याएँ पैदा हो सकती हैं। इसी कारण बिहार बोर्ड असली एडमिट कार्ड जारी करने से पहले डमी एडमिट कार्ड अपलोड करता है।
बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों के विद्यार्थियों को अपना डमी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर करने के लिए नीचे बताए गए प्रक्रिया का उपयोग करें—
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:
- secondary.biharboardonline.com (10th)
- seniorsecondary.biharboardonline.com (12th)
- बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि या स्कूल कोड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
- सभी विवरणों की ध्यान से जाँच करें।
- यदि किसी प्रकार की गलती हो, तो विद्यालय से संपर्क करें।
बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड में क्या-क्या जाँचना चाहिए?
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित बिंदुओं की जाँच अवश्य करनी चाहिए—
- नाम और उपनाम सही है या नहीं
- माता-पिता के नाम में कोई त्रुटि तो नहीं
- जन्मतिथि सही है या नहीं
- फोटो स्पष्ट है या नहीं
- सिग्नेचर सही अपलोड हुआ है या नहीं
- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सही है।
- चुने गए विषय सही हैं।
गलती सुधारने की प्रक्रिया
अगर बोर्ड 10वीं 12वीं के डमी एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो छात्र को निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए—
- अपने स्कूल/कॉलेज से संपर्क करें।
- गलत जानकारी का प्रूफ दें, जैसे—आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि।
- विद्यालय द्वारा बोर्ड पोर्टल पर सुधार किया जाता है।
- सुधार होने के बाद नया डमी एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।
ध्यान रहे कि सुधार केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही स्वीकार किए जाते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का डमी एडमिट कार्ड 2026 विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह किसी भी त्रुटि को समय पर सुधारने का अवसर प्रदान करता है, ताकि असली एडमिट कार्ड पूरी तरह सही और त्रुटि-रहित हो। इसलिए हर छात्र को चाहिए कि वह डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जाँचें और किसी भी गलती को तुरंत सुधारवाएँ।

नमस्कार! मेरा नाम सूरज है, मैं पिछले दो वर्षों से सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी नवीनतम अपडेट, सरकारी योजना, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कॉलरशिप, लेटेस्ट अपडेट से संबंधित टॉपिक पर आर्टिकल लिखने में दिलचस्प रखता हूं।