CTET Notification 2025: तुरंत देखें परीक्षा तिथि, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET Notification 2025: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2025 के लिए इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए इस वर्ष की सबसे बड़ी जानकारी होने वाली है। जैसे कि सभी अभ्यर्थियों को पता है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा CTET Notification 2025 जल्द ही जारी किया जाएगा, जिसके बाद देशभर के उम्मीदवार शिक्षक बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ा सकेंगे। CTET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो उम्मीदवारों की शिक्षक बनने की योग्यता का आकलन करती है।

यह परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करती है। इस आर्टिकल में हम CTET 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ—जैसे नोटिफिकेशन, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, फीस, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और महत्वपूर्ण तिथियाँ—विस्तार से समझेंगे।

CTET Notification 2025 कब जारी होगा?

CBSE आमतौर पर CTET का नोटिफिकेशन साल में दो बार जारी किया जाता है। पिछले ट्रेंड के अनुसार, CTET 2025 का नोटिफिकेशन दिसंबर 2025 में जारी होने की संभावना जताई जा रही है , हालांकि बोर्ड की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना जरूरी है। नोटिफिकेशन जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

CTET 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ (अपेक्षित)

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: नवंबर/दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: नोटिफिकेशन जारी होने के बाद
  • आवेदन अंतिम तिथि: जारी होने के बाद 3–4 सप्ताह
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: आवेदन की अंतिम तिथि तक
  • एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा से 10–12 दिन पहले
  • CTET 2025 परीक्षा तिथि: 2025 (अनुमानित)
  • परिणाम जारी: परीक्षा के 4–6 सप्ताह बाद
इसे भी पढ़े :  RRB NTPC Admit Card 2025 Online Download: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड तुरंत करें डाउनलोड, डायरेक्ट लिंक एक्टिव

CTET 2025 कौन दे सकता है? (पात्रता)

CTET के लिए अलग-अलग पेपर के लिए अलग पात्रता मानदंड तय हैं। इसमें दो पेपर होते हैं:

  • 1. प्राथमिक स्तर (Paper I): कक्षा 1–5 के लिए
    • 12वीं पास (50% अंकों के साथ) एवं D.El.Ed कर रहे हों या पूरा कर लिया हो
    • या 12वीं के साथ B.El.Ed कर रहे हों
    • या स्नातक (Graduate) + D.El.Ed
  • 2. उच्च प्राथमिक स्तर (Paper II): कक्षा 6–8 के लिए
    • स्नातक (Graduate) + B.Ed
    • या स्नातक + D.El.Ed
    • या 12वीं (50% अंक) + B.El.Ed

नोट: आरक्षित वर्गों को पात्रता में छूट मिल सकती है।

CTET 2025 परीक्षा पैटर्न

CTET की परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • 1. पेपर I (कक्षा 1–5)
    • कुल प्रश्न: 150
    • कुल अंक: 150
    • समय: 2.5 घंटे
विषय प्रश्नअंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र3030
भाषा-I (हिंदी)3030
भाषा-II (अंग्रेजी / कोई अन्य)3030
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन3030
  • 2. पेपर II (कक्षा 6–8)
    • कुल प्रश्न: 150
    • कुल अंक: 150
    • समय: 2.5 घंटे
विषय प्रश्नअंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र3030
भाषा I3030
भाषा II3030
गणित एवं विज्ञान 3030
सामाजिक विज्ञान3030

CTET 2025 सिलेबस मुख्य बिंदु

  • बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र: शिक्षण विधियाँ, बाल मनोविज्ञान, सीखने की प्रक्रिया
  • भाषा I: व्याकरण, गद्यांश, भाषा कौशल
  • भाषा II: अंग्रेजी या चुनी गई भाषा
  • गणित: संख्या प्रणाली, ज्यामिति, शिक्षण पद्धति
  • पर्यावरण अध्ययन: पर्यावरण, विज्ञान, समाज अध्ययन
  • पेपर II सिलेबस: कक्षा 6–8 स्तर तक गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान के प्रश्न

CTET 2025: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

CTET का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप का उपयोग करें।

  • ctet.nic.in पर जाएं
  • CTET Notification 2025 पढ़ें
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
  • नए उम्मीदवार के रूप में पंजीकरण (Registration) करें
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक व संपर्क विवरण भरें
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें
  • फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
इसे भी पढ़े :  UP Board Original Marksheet 2025: बड़ी खबर! यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के मार्कशीट में बड़ा बदलाव, तुरंत करें डाउनलोड

CTET 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • पहचान पत्र (आधार/पैन/ड्राइविंग लाइसेंस)

CTET पास करने के बाद क्या मिलता है?

CTET क्वालिफाई करने के बाद आपको Teacher Eligibility Certificate (CTET) मिलता है जिसकी वैधता लाइफटाइम होती है। इसके आधार पर:

  • केंद्रीय विद्यालय (KVS)
  • नवोदय विद्यालय (NVS)
  • आर्मी स्कूल
  • राज्य सरकार के स्कूल
  • निजी स्कूल में आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment