RRB Group D Admit Card 2025: बड़ी खबर!परीक्षा शहर स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRB Group D Admit Card 2025: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board – RRB) द्वारा आयोजित होने वाली RRB Group D परीक्षा देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक है। लाखों उम्मीदवार हर वर्ष इस परीक्षा में शामिल होते हैं, और RRB Group D 2025 में भी उम्मीदवारों के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। RRB की ओर से RRB Group D Admit Card 2025 जल्द ही जारी की जाएगी।

जिसके बाद उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी डाउनलोड कर सकेंगे। यह स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है ताकि अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना बना सकें। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि RRB Group D Admit Card 2025 क्या है, इसे कैसे डाउनलोड करें, इसमें क्या जानकारी होती है, और कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जो अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी हैं।

RRB Group D Admit Card 2025

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं सभी उम्मीदवारों को पता है कि आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षाएं बहुत ही जल्द शुरू कर दी जाएगी परीक्षा शुरू होने से पहले उम्मीदवारों का एग्जाम सिटी स्लिप और उसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा Exam City Slip एक प्री-एडमिट कार्ड डाक्यूमेंट होता है, जिसे RRB एडमिट कार्ड जारी करने से कुछ दिन पहले उपलब्ध कराता है।

इसे भी पढ़े :  UP Polytechnic Counselling Date 2025: इस तिथि से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया, इनको मिलेगा सरकारी कॉलेज

इसका मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को यह बताना होता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। यह स्लिप परीक्षा केंद्र (Exam Centre) का पूरा पता नहीं बताती, बल्कि केवल परीक्षा शहर और शिफ्ट जानकारी साझा करती है। यह उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है जिन्हें यात्रा करनी पड़ती है, क्योंकि इसके आधार पर वे अपने टिकट, होटल और यात्रा की बाकी तैयारियां समय रहते पूरी कर सकते हैं।

RRB Group D Exam City Slip 2025 कब जारी होगी?

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी की ओर से परीक्षा तारीख़ों का शेड्यूल जारी होने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आमतौर पर परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले अपलोड की जाती है।
2025 सत्र में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा, जबकि Exam City Slip उससे कुछ दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी। RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवार नोटिफिकेशन सेक्शन में अपडेट देखते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिस न हो।

RRB Group D Exam City Slip 2025 में क्या जानकारी होती है?

आरआरबी ग्रुप डी का Exam City Slip जारी होने के बाद नीचे दिखाई दे रही निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियाँ देखने को मिलेगी:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • अभ्यर्थी का नाम
  • पंजीकरण संख्या (Registration Number)
  • परीक्षा तिथि (Exam Date)
  • परीक्षा शिफ्ट (Shift Timing)
  • परीक्षा शहर (Exam City)
  • CBT Mock Test लिंक
  • परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस

ध्यान रखें कि Exam City Slip को परीक्षा हॉल में ले जाने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन यह योजना बनाने के लिए बेहद उपयोगी है।

इसे भी पढ़े :  Bihar Graduation Scholarship Online Apply: बिहार के छात्रों को मिल रहा ₹50 हजार रुपए स्कॉलरशिप, तुरंत करें आवेदन

How to Download RRB Group D Exam City Slip 2025

आरआरबी ग्रुप डी का एग्जाम सिटीजन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल स्टेप्स के माध्यम से Exam City Slip डाउनलोड कर सकते हैं:

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • प्रत्येक ज़ोन की अलग वेबसाइट होती है, जैसे RRB Patna, RRB Allahabad, RRB Secunderabad आदि।
  • आपके RRB Zone की वेबसाइट चुनें
  • “CEN RRB Group D 2025 – Exam City Slip” लिंक पर क्लिक करें
  • लॉग-इन पेज खुलेगा
  • Registration Number दर्ज करें
  • Date of Birth भरें
  • Captcha कोड दर्ज करें
  • Login पर क्लिक करें
  • आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी
  • डाउनलोड करें और PDF सेव कर लें

RRB Group D 2025 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

  • Exam City Slip जारी होते ही अपनी यात्रा योजना बना लें
  • परीक्षा तिथि और शिफ्ट ध्यान में रखें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड होते ही प्रिंट आउट निकाल लें
  • एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
  • मनोयोग से तैयारी जारी रखें, क्योंकि Group D का CBT अत्यंत प्रतिस्पर्धी होता है

Leave a Comment